रांची रिम्स में छह Corona पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट, एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची स्थित रिम्स अस्पताल में लगातार कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को यहां कोविड पॉजिटिव के 63 मरीज भर्ती थे।

मंगलवार को यह संख्या बढ़कर 69 हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोविड पॉजिटिव एक मरीज की मौत हो गई है। मृतक मरीज का नाम खीरू महतो है। वह डेंगू वार्ड में भर्ती था।

उन्होंने बताया कि बढ़ते मरीजों को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए न्यू ट्रामा सेंटर से लेकर अलग-लग वार्डों में बेड तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा यहां ब्लैक फंगस का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article