महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री पद्मसिंह पाटील कोरोना पाॅजिटिव, अस्पताल में भर्ती

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री पद्मसिंह पाटिल की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पाॅजिटिव आई है।

वे इलाज यहां तेरणा अस्पताल में भर्ती हैं। भाजपा विधायक राणा जयजीत सिंह ने बताया कि पद्मसिंह की तबीयत में सुधार हो रहा है।

विधायक जयजीत सिंह ने बताया कि उनके पिता पद्मसिंह पाटिल की उम्र 85 वर्ष की होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल में उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के 15 मंत्री, 25 से अधिक नेता व तकरीबन 80 विधायक कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित हो चुके हैं। सभी का इलाज जारी है।

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन 46 हजार तक पहुंच रही है, इसलिए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सभी नागरिकों को कोरोना नियमावली का कठोरता से पालन करने की अपील की है।

Share This Article