Latest Newsझारखंडरांची मटका खेलाने के आरोप में मनीटोला और कडरू के दो गिरफ्तार

रांची मटका खेलाने के आरोप में मनीटोला और कडरू के दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची की अरगोड़ा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और सार्वजनिक स्थान पर मटका (जुआ) खेल कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों में अरगोड़ा के मनीटोला नीम चौक निवासी मोहम्मद नसीम अंसारी और कडरू हज हाउस के समीप रहनेवाले महेंद्र सिंह शामिल हैं।

इनके पास से चार छोटा पूजा, 670 नकदी, छोटा नोटबुक, मटका लॉटरी का चार्ट बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी ने शनिवार को बताया कि दोनों को कोविड-19 जांच कराया गया और दोनों के नेगेटिव आने पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि पेट्रोलिंग वाहन गश्ती को सूचना मिली थी कि कडरु कटिंग मुख्य पथ पर काफी भीड़ लगी हुई और कुछ असामाजिक तत्व वहां पर मटका खेल रहे हैं।

जुआ का खेल करवाने वाले धोखाधड़ी करते हुए मटका में निकले नंबर का हेराफेरी कर पैसा भी ठग रहे हैं। पुलिस टीम के पहुंचने पर वहां काफी भीड़ जमा थी।

लोग जुआ खेलाने वाले लोगों से धोखाधड़ी का विरोध करते हुए झगड़ा करने पर उतारू थे ।

इस दौरान वहां कभी भी कोई हिंसात्मक घटना घट सकती थी। इसे देखते हुए पुलिस ने दोनों मटका खेलाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया।

spot_img

Latest articles

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

खबरें और भी हैं...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...