वल्लभ भाई पटेल एक भारतीय बैरिस्टर और राजनेता थे: रामेश्वर उरांव

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया।

उरांव ने कहा कि वल्लभ भाई पटेल एक भारतीय बैरिस्टर और राजनेता थे।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे। साथ ही भारतीय गणराज्य के संस्थापक नेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष किया था।

देश को एकता के सूत्र में बांधने में उन्होंने काफी योगदान दिया था।

उन्होंने भारत को एकता के सूत्र में बांधने और आजाद बनाने का सपना देखा था।

आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के भू राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को भारत का बिस्मार्क और लौह पुरुष भी कहा जाता है।

भारत के देश भक्तों में से एक अमूल्य रत्न सरदार पटेल को भारत सरकार ने सन 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। आज सरदार वल्लभभाई पटेल हमारे बीच नहीं है लेकिन उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।

15 दिसंबर आज उनकी पुण्यतिथि पर हम अपनी श्रद्दांजलि श्रद्धा सुमन के साथ शत शत नमन करते हैं।

1947 के बाद भारतीय स्वतंत्रता के पहले 3 वर्षों के दौरान सरदार बल्लभ भाई पटेल उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सूचना मंत्री और राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।

भारत की आजादी के वक्त 565 रियासतों में बंटे हमारे देश को सरदार पटेल ने गृह मंत्री के रूप में भारतीय गणतंत्र में शामिल कराया और इस तरह अखंड भारत के सूत्रधार का गौरव हासिल किया।

आज हम शीश अखंड भारत की परिकल्पना में सांस ले रहे हैं उसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे अग्रणी महापुरुषों की देन है।

हम कांग्रेस जन आज के दिन यह संकल्प लेते हैं कि हम सरदार बल्लभ भाई पटेल को कभी नहीं भूलेंगे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ज्योति सिंह मथारु, फिरोज रिजवी मुन्ना,नीरज भोक्ता,सलीम खान,जगदीश साहू,सुनील सिंह,मदन महतो,केदार पासवान आदि उपस्थित थे।

मौके पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ चांपिया, विधायक डा इरफान अंसारी, केशव महतो कमलेश,मानस,प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता, निरंजन पासवान सहित अन्य नेताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।

मंगलवार को ही स्वतंत्रता सेनानी सुवंश झा की पुण्यतिथि भी थी।

इस मौके पर रामेश्वर उरांव सहित कांग्रेस नेताओं ने सुवंश झा के चित्र पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article