झारखंड में मिले 209 कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में मंगलवार को 209 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से रांची में एक मरीज की मौत हुई है।

वहीं, कोरोना से 211 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 98, बोकारो से 14, चतरा से 1, देवघर से 2, धनबाद से 15 मरीज़ मिले हैं।

वहीं पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 38, गढ़वा से 6, गोड्डा से 5 मरीज़ मिले हैं।

गुमला से 1, हजारीबाग से 5, जामताड़ा से 1, खूंटी से 1, कोडरमा से 1, लोहरदगा से 1, पलामू से 5, रामगढ़ से 8 मरीज़ मिले हैं।

इधर साहिबगंज से 3, सराईकेला से 1, पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) से 3 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 111931 हो गया हैं।

इनमें 1578 सक्रिय केस हैं। जबकि 109352 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में कोरोना से 1001लोगों की मौत हुई हैं। वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97. 69 प्रतिशत है।

 

Share This Article