रिम्स में मिले 279 Corona पॉजिटिव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में कोरोना के संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को रिम्स अस्पताल में 2764 लोगों की कोरोना जांच की गयी।

इसमें 2480 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जबकि 279 लोगों लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने बुधवार की शाम को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 279 पॉजिटिव मरीजों में 87 रिम्स के डॉक्टर, कर्मचारी, नर्स सहित अन्य शामिल हैं।

इसके अलावा 146 रांची के हैं। जबकि 46 सिमडेगा के लोग शामिल हैं।

Share This Article