
रामगढ़ : कुंदरूकला पंचायत के करमाली टोला में रहने वाले बुटन बेदिया की सुपुत्री आशा कुमारी की शादी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सराहनीय पहल की। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देश पर रविवार को परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि शादी का आयोजन आसानी से हो सके।
इस दौरान रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो और कुंदरूकला के मुखिया किशुन राम मुंडा ने परिवार को आटा, चावल, तेल, पत्तल और ग्लास देकर मदद की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।
इस सहयोग से परिवार को काफी राहत मिली है और अब वे बेहतर तरीके से विवाह की तैयारियां कर पा रहे हैं। साथ ही मुखिया ने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद दी जाएगी। इस मौके पर कई वार्ड सदस्य और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

