Latest Newsझारखंडझारखंड में कोरोना के एक्टिव केस 27422, पिछले 24 घंटों में 12...

झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस 27422, पिछले 24 घंटों में 12 की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। कोरोना की वजह से राज्य में 12 लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से पांच, खूंटी से एक, लातेहार से एक, पलामू से एक, रामगढ़ से एक, रांची से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज शामिल हैं।

गुरुवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 3769 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत गुरुवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 2617 नए केस मिले हैं।

राहत की बात है कि संक्रमित लोगों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 27422 मामले में सबसे अधिक 11294 राजधानी रांची में सक्रिय है।

जिले में कुल 107495 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 94606 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। सबसे अधिक कोरोना के 809 नए केस रांची जिले में मिले हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 809, बोकारो से 135, चतरा से 61, देवघर से 91, धनबाद से 135, दुमका से 118 , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 525,गढ़वा से 12, गिरिडीह से 14, गोड्डा से 82, गुमला से 29, हजारीबाग से 25, जामताड़ा से 15, खूंटी से दस, कोडरमा से 78, लातेहार से 12, लोहरदगा से 21, पाकुड़ से 27, पलामू से 69, रामगढ़ से 17, साहेबगंज से 40, सरायकेला से 111, सिमडेगा से 73 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 108 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 412939 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 19170930 सैंपल की जांच की गयी है।

राज्य में कोरोना के 27422 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 380292 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5225

मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 92.09 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.26 प्रतिशत है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...