रांची RIMS में कम हुए COVID पॉजिटिव के आठ मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रिम्स में भर्ती कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या में कमी आयी है।

सोमवार को रिम्स में कोविड पॉजिटिव के 61 मरीज थे। मंगलवार को यह संख्या घटकर 53 हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में 53 कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में मंगलवार को कोविड पॉजिटिव के किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस और पोस्ट कोविड का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article