झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने दिया इस्तीफा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है।

सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस इस्तीफे के बाद अब आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार है। झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार बनाने में आरपीएन सिंह का अहम योगदान रहा है।

Share This Article