रांची के VIP एरिया में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना चिंतनीय: आशा लकड़ा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की मेयर और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने कहा कि रांची के हाई सिक्योरिटी एरिया में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना होना चिंतनीय है।

मेयर ने गुरुवार को कहा कि झामुमो, कांग्रेस गठबंधन की सरकार में अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं।

गुरुवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास के समीप अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना पर उन्होंने कहा कि राजधानी में अपराधी खुलेआम मौत का खेल खेल रहे हैं।

पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर यह घटना घटी है, वहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का आवास है।

कुछ ही दूरी पर उपायुक्त एवं एसएसपी का आवास भी है। साथ ही कहा कि राज्य सरकार से इससे शर्मनाक घटना और क्या हो सकती है, जब हाई सिक्योरिटी एरिया ही असुरक्षित हो।

Share This Article