रांची रिम्स में कम हुई आठ मरीजों की संख्या, चार की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या घटी है। साथ ही चार मरीजों की मौत हुई है।

गुरुवार को रिम्स में कोरोना के 46 मरीज थे। शुक्रवार को यह संख्या घटकर 38 हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में 38 कोरोना पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के चार मरीज की मौत हुई है। कोरोना से मरने वाले मरीजों में 85 वर्षीय जॉन टोप्पो, 60 वर्षीय कैलाश साहू, 73 वर्षीय फौदारी यादव और 73 वर्षीय अगनु भगत है। उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस और पोस्ट कोविड का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article