झारखंड में कोरोना के 10 हजार, 383 एक्टिव मामले, पिछले 24 घंटों में 6 लोगों की मौत

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में काेरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से गिरावट के बावजूद अभी इस महामारी का कहर जारी है।

कोरोना की वजह से शनिवार सुबह तक राज्य में पिछले 24 घंटों में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गुमला और रांची से दो-दो, जबकि पूर्वी धनबाद और कोडरमा से एक-एक मरीज शामिल हैं।

इस बीच राहत की बात है कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा हो रही है। शनिवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से दो हजार, 599 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 912 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 10 हजार, 383 मामलों में सबसे अधिक चार हजार, 802 राजधानी रांची में हैं।

इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,11हजार, 234 पॉजिटिव मरीज आए, जबकि इनमें से एक लाख, चार हजार, 838 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 219 नए केस पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) जिले में मिले हैं । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिमडेगा से 200, रांची से 170, दुमका से 59, चतरा से 40, साहेबगंज से 33, गढ़वा से 27, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 25, पलामू से 22, धनबाद से 21,

बोकारो से 20 और देवघर से 18 नए मरीज मिले हैं। लोहरदगा से 13, गोड्डा और गुमला से 11-11, रामगढ़ से सात, हजारीबाग और जामताड़ा से चार-चार, जबकि लातेहार और सरायकेला से तीन-तीन मरीजों की पहचान हुई है। राज्य के अन्य जिलों में कोडरमा से दो और खूंटी से एक मरीज के मिलने की जानकारी है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 26 हजार, 141 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल एक करोड़, 96 लाख,78 हजार, 818 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 10 हजार, 383 सक्रिय केस मिले।

कोरोना के चार लाख, 10 हजार, 461 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 297 मरीजों की मौत कोरोना से मौत हो गई। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 96.32 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है।

Share This Article