झारखंड भाजपा अजा-जजा मोर्चा के 10 हजार कार्यकर्ता करेंगे माइक्रो डोनेशन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में मोर्चा के अध्यक्ष शिवशंकर उरांव की अध्यक्षता में हुई।

उरांव ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में माइक्रो डोनेशन के तहत मोर्चा दस हजार कार्यकर्ता को डोनेशन कराने का निर्णय किया है।

सभी जिला को कम से कम 500 कार्यकर्ता को डोनेशन कराना सुनिश्चित किया गया है।

इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने मोबाइल से पार्टी फंड में डोनेशन प्रदान किया। साथ ही फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, एवम जिला अध्यक्षों की बैठक कर सभी को इस कार्यक्रम के निमित दिशा निर्देश दिया जाएगा।

माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक कोर कमिटि का गठन किया गया, जिसमें भोगेंन सोरेन को प्रदेश का मुख्य संयोजक एवम प्रेम बड़ाईक, अनु लकड़ा, रवि मुंडा, डॉ रामकुमार मांझी, रामकुमार पाहन, शिवशंकर उरांव, बिंदेश्वर उरांव, बिजय मेलगंडी को सदस्य बनाया गया। साथ ही सभी जिला के लिए इस कार्यक्रम के निमित प्रभारी बनाया गया।

Share This Article