झारखंड : मां से झगड़ा कर घर से निकला, हादसे में हो गई मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: कर्रा थाना क्षेत्र के तुनेल बगीचा के पास सोमवार की देर रात आटो पलटने से सहिलौंग गांव निवासी विजय लोहरा (25 ) की मौत हो गई।

जानकारी मिलने पर कर्रा पुलिस मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिएसदर अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार विजय लोहरा सोमवार की रात को घर पर अपनी मां के साथ बकझक होने के बाद वह अपना आटो को निकाल कर अपनी बड़ी बहन के घर कर्रा थाना के तपेसारा गांव जाने की बात कहकर निकला।

गांव से कुछ दूरी पर ही उसका आटो पलट गया और उसमें दबकर विजय की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। तुनेल गांव के लोगों मंगलवार सुबह कर्रा थाना पुलिस को घटना की दी।

Share This Article