अमेरिका की चेतावनी, रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो बंद कर देंगे गैस पाइपलाइन

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका के बीच अमेरिका ने चेतावनी दी है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो जर्मनी से रूस तक जा रही नार्ड-2 गैस पाइपलाइन को बंद कर दिया जाएगा।

व्हाइट हाउस में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ विचार विमर्श के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में यह एलान किया। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध टालने के लिए पश्चिमी देश लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उधर, रूस यूक्रेन सीमा पर अपने सैन्य संसाधनों में लगातार वृद्धि कर रहा है। इसी मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति से विचार विमर्श के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज अमेरिका के दौरे पर पहुंचे थे।

इस दौरान रूस पर दबाव बनाने के लिए जर्मनी से रूस के बीच की नार्ड-2 गैस पाइप लाइन बंद करने पर भी विचार हुआ। जर्मनी के नियंत्रण वाली इस पाइप लाइन को लेकर बाइडन लंबे समय से विरोध जाहिर करते रहे हैं।

अब स्कोल्ज के साथ आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बाइडन ने साफ कहा है कि यदि रूसी सेना यूक्रेन की सीमा में घुसी तो एक दशक पुरानी इस पाइप लाइन को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने रूस के खिलाफ जर्मनी के सहयोग पर भी जोर दिया।

इस दौरान जर्मन चांसलर स्कोल्ज ने कहा कि यूक्रेन, रूस और पाबंदियों को लेकर अमेरिका व जर्मनी एक ही तरह से सोचते हैं। हालांकि उन्होंने नार्ड-2 गैस पाइप लाइन के मसले पर सीधा जवाब नहीं दिया।

Share This Article