पाक शिक्षाविदों ने नामी वास्तुकार भाई राम सिंह की विरासत का किया दस्तावेजीकरण

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लाहौर : पाकिस्तान के दो शिक्षाविदों ने 19वीं सदी के भारत के प्रमुख वास्तुकारों में से एक भाई राम सिंह के जीवन और योगदान का दस्तावेजीकरण किया है। शिक्षाविदों ने उन्हें पंजाब के सांस्कृतिक और वास्तुकला इतिहास में ‘एक अहम शख्सियत’ बताया। प्रोफेसर परवेज़ वंडल और प्रोफेसर साजिदा वंडल ने अपनी पुस्तक ‘द राज, लाहौर एंड भाई राम सिंह’ का एक ‘विशेष अमृतसर संस्करण’ प्रकाशित किया है। इस संस्करण में भाई राम सिंह की उल्लेखनीय यात्रा का वर्णन किया गया है, जिनके कार्यों ने स्वदेशी डिजाइन परंपराओं और औपनिवेशिक प्रभावों के बीच सेतु का काम किया। दोनों लेखकों ने कहा कि वास्तुकला, शिक्षा और शिल्प कौशल में उनका योगदान इस क्षेत्र की साझा सांस्कृतिक विरासत को समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

साजिदा वंडल ने एक बयान में कहा, ‘भाई राम सिंह की विरासत ने विशेष रूप से लाहौर में कई प्रमुख संस्थानों और स्थापत्य स्थलों को आकार दिया, जिससे वह पंजाब के सांस्कृतिक और वास्तुकला इतिहास में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में स्थापित हुए।’ उन्होंने कहा कि ‘’द राज, लाहौर एंड भाई राम सिंह’ के अमृतसर संस्करण का विमोचन समारोह बुधवार को अमृतसर में आयोजित किया गया। वंडल ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया और कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा साबित कर दी।भाई राम सिंह (1858–1916) ब्रिटिश भारत के एक अग्रणी वास्तुकार और कुशल शिल्पकार थे, जिनकी उत्कृष्ट कृतियों ने लाहौर और पंजाब में ‘इंडो-सरासेनिक’ शैली को एक विशिष्ट पहचान दी। भाई राम सिंह पूर्वी पंजाब के रामगढ़िया परिवार से थे। भाई राम सिंह ने अंग्रेज इंजीनियरों और वास्तुकारों के साथ प्रतिस्पर्धा की और अपनी नवोन्मेषी डिज़ाइन और पैटर्न के लिए पहचान हासिल की।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।