रांची पुलिस ने छह एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची पुलिस लगातार जिले के सभी इलाकों में अफीम की खेती के खिलाफ लगातार अभियान चल रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को पिठौरिया थाना क्षेत्र के कतरिया बेड़ा में लगभग छह एकड़ में लगे अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया है।

पिठौरिया थाना प्रभारी रविशंकर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर लगातार अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है।

कतरिया बेड़ा में अफीम की खेती की सूचना मिलने पर टीम गठित कर खेती को नष्ट कर दी गयी।

उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को रांची के तमाड़ पुलिस ने डुमरा, करमदिरी और बेतिया गांव में लगभग आठ एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया था।

Share This Article