जमशेदपुर में रोहित पाठक पर फायरिंग मामले में एक युवक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: गोलमुरी पुलिस ने रोहित पाठक पर फायरिंग करने के आरोप में उदय चौधरी को गिरफ्तार किया है।

उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

घटना के संबंध में सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि दो फरवरी को गोलमुरी केवल टाउन क्लब हाउस परिसर के पास रोहित पाठक पर उदय चौधरी, कुणाल सिंह और एक अन्य ने मिलकर फायरिंग की थी।

उस दौरान रोहित सिंह के सर को गोली छीलते हुए निकल गई थी। इससे रोहित पाठक घायल हो गया था। उसका इलाज कराया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी।

इस दौरान उदय चौधरी पकड़ा गया। उसने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण रोहित पाठक पर गोली चलायी है। रोहित पाठक कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूट कर आया था।

आरोपी उदय चौधरी और उसके अन्य साथी केवल टाउन डिएस फ्लैट के रहने वाले हैं। फरार आरोपी कुणाल सिंह और उसके साथी की तलाश जारी है।

Share This Article