Homeक्राइमUkraine पर Cyber ​​Attack, सबसे बड़े बैंक निशाने पर

Ukraine पर Cyber ​​Attack, सबसे बड़े बैंक निशाने पर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कीव: सीमा पर रूस की सेनाओं के जमावड़े और वापसी की सूचनाओं के साथ सैन्य हमले के अंदेशे से त्रस्त यूक्रेन पर तगड़ा साइबर हमला हुआ है।

इस बार दो सबसे बड़े सरकारी बैंकों और प्रमुख सरकारी वेबसाइट्स को निशाना बनाया गया है। इस कारण ऑनलाइन वित्तीय कामकाज ठप हो गया है। इस हमले के पीछे रूस का हाथ होने की आशंका जताई गई है।

रूस और यूक्रेन के बीच सैन्य तनाव अचानक साइबर तनाव में तब्दील हो गया। यूक्रेन सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने सरकारी वेबसाइट्स पर जोरदार साइबर अटैक की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक साइबर अटैक की वजह से यूक्रेन की दर्जन भर से अधिक प्रमुख वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया है। इनमें रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और वित्त मंत्रालय से जुड़ी साइट्स हैं।

यूक्रेन के दो सबसे बड़े सरकारी बैंक भी इस साइबर हमले का शिकार हुए हैं। सरकारी स्वामित्व वाले देश के सबसे बड़े बैंक प्रिवेट बैंक और शासकीय स्वामित्व वाले स्बर बैंक पर भी साइबर हमले की बात प्रकाश में आई है।

इन बैंकों के ग्राहकों का कहना है कि दोनों बैंकों के एप्स ने काम करना बंद कर दिया है।इस कारण ऑन लाइन भुगतान बंद हो गए हैं।

युद्धकाल की संभावना के बीच ऑन लाइन वित्तीय कामकाज बंद होना दोहरी चुनौती बन गया है। इस बीच यूक्रेन के सूचना मंत्रालय के संचार और सूचना सुरक्षा केंद्र ने जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है। मंत्रालय ने इस साइबर हमले के पीछे रूस का हाथ होने की संभावना बताई है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...