हजारीबाग चौपारण थाना इलाके में पुलिस ने अफीम की खेती को किया नष्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के चौपारण पंचायत व यवनपुर पंचायत के बीच भदेल वन क्षेत्र के कुम्हनिया नाला क्षेत्र में अफीम तस्करों के खिलाफ हज़ारीबाग़ पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी स्वपन्न कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी भदेल वन क्षेत्र के कुम्हनीया नाला क्षेत्र के वन भूमि पर अवैध रूप से भारी मात्रा में अफीम की खेती लहलहा रहा है।

इस आधार पर अंचल अधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट केएन सिंह व सर्कल इंसपेक्टर, बरही रोहित सिंह व वन विभाग के संयुक्त नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गुरुवार को टीम ने उक्त स्थल पर पहुंच कर लगभग पांच एकड़ से अधिक की भूमि में लहलहाती अफीम की खेती को नष्ट किया।

संयुक्त अभियान दल में अंचल अधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट केएन सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर, बरही रोहित सिंह, थाना प्रभारी, चौपारण स्वपन कुमार महतो, वन विभाग के पदाधिकारी, वनकर्मी एवं थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

Share This Article