इतने सारे तानाशाहों के नाम ‘एम’ से क्यों शुरू होते हैं: राहुल गांधी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और उनकी तुलना तानाशाहों से कर दी।

राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने दुनिया के कुछ तानाशाहों के नामों की लिस्ट दी थी।

राहुल ने इस ट्वीट में लिखा कि इतने सारे तानाशाहों के नाम ‘एम’ से ही क्यों शुरू होते हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट में जिन तानाशाहों के नाम शेयर किए उनमें मार्कोस, मुसोलिनी, मिलोसेविक हुस्नी मुबारक, मोबुतू, मिकोमबेरो, मुशर्रफ के नाम शामिल थे।

कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र की बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते आ रहे हैं।

इससे पहले भी राहुल गांधी ने दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन के चलते दिल्ली पुलिस की ओर से किए गए बैरिकेडिंग और सड़कों पर कीलें गाड़ने को लेकर मोदी सरकार को नसीहत दी थी।

उन्होंने कहा था कि भारत सरकार को पुल बनाने चाहिए दीवारें नहीं।

Share This Article