झारखंड विधानसभा : बजट सत्र से पहले स्पीकर से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ होने से पूर्व शुक्रवार को विधानसभा स्थित अध्यक्ष कक्ष में स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

दूसरी ओर विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने मुलाकात की और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इसके अलावा मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्रिमंडल समन्वय सचिवालय विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने मुलाकात कर स्वागत किया।

Share This Article