रामगढ़ में मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान से नवाजे गए चार स्टूडेंट

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को गोला रोड स्थित श्री मारवाड़ी धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान समारोह में दिसंबर 2021 में आयोजित सी ए की फाइनल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को मारवाड़ी युवा प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया।

सम्म्मनित होने वाले अनिकेत अग्रवाल, मुस्कान अग्रवाल, संचित कुमार मोदी और वर्षा अग्रवाल शामिल है।

सम्मानित होने पर विद्यार्थियों ने मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच के प्रति आभार जताया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता संयोजक सुरेश पी अग्रवाल ने किया।

समारोह में गोविंद लाल अग्रवाल, डॉ ए के बेरलिया, महाबीर बेरलिया, कमल बगडिया, सुरेश बगडि़या, महेश बंसल, मनोज अग्रवाल,प्रभात अग्रवाल, रवि चौधरी, विवेक अग्रवाल (अधिवक्ता), प्रकाश पटवारी, आयुष बंसल, सुजित गर्ग, निलिंद अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, बुलबुल अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, साँवरीमल अग्रवाल, ममता अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, पियुष अग्रवाल, श्यामसुंदर मोदी, संतोष देवी मोदी आदि उपस्थित थे।

Share This Article