अर्जुन मुंडा की पहल पर खूंटी लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांग और असहाय को मिलेंगे सहायक उपकरण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा की पहल पर खूंटी लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांगजनों, वृद्ध और असहाय लोगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने दिव्यांगजनों के लिए एडीआइपी योजना और वृद्ध असहाय वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरवीवाइ योजना के माध्यम से सहायक उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (उपक्रम भारत सरकार) और खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सभी जिले के उपायुक्तों को पत्र लिखाकर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ देने का निर्देश दिया है।

अर्जुन मुंडा ने इस संबंध में डॉ वीरेंद्र कुमार को पत्र लिखा था। पत्र के आलोक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ने यह निर्णय किया है।

इस संबंध में जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि लोकसभा अंतर्गत सभी जिलों में दिव्यांगजनों एवं वृद्ध असहाय वरिष्ठ नागरिकों, जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हो, उनका निबंधन निर्धारित तिथि तक स्थानीय प्रज्ञा केंद्र में किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना होगा।

Share This Article