पाकुड़ में शादीशुदा महिला का अपहरण, मुंबई से गिरफ्तार हुआ किडनैपर

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: विवाहिता महिला के अपहरण मामले में बुधवार को पुलिस ने अपहर्ता को जेल भेज दिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव से एक व्यक्ति के द्वारा गत 20 फरवरी को एक विवाहिता महिला का अपहरण कर गुप्त स्थान पर छुपा रखने के मामले से संबंधित महेशपुर थाना कांड संख्या 43/22 के आधार पर भादवि की धारा 365, 342 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

महेशपुर पुलिस ने आरोपित को 28 फरवरी को मुंबई से गिरफ्तार करने के साथ ही महिला को भी बरामद किया है।

एसपी के निर्देश के मद्देनजर गठित पुलिस टीम में महेशपुर के जेएसआई शैलेंद्र कुमार नायक, मुफस्सिल थाना की जेएसआई अरुणिमा बागे एवं आरक्षी अरुण राम शामिल थे।

महेशपुर एसडीपीओ नवनीत एंथोनी हेम्बरम ने बताया कि गत 28 फरवरी को यहां से गई पुलिस टीम ने मुंबई के अंबोली थाना के सहयोग से थाना क्षेत्र के इनफिनिटी मॉल के ऑपोजिट से नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रमेश माल (19) को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृता को भी बरामद कर लिया गया है।

उसे बुधवार अहले सुबह महेशपुर लाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि अपहृता को मेडिकल जांच के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा गया है।

Share This Article