बागनहातु में अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बागनहातु में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अनुमंडल प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को बालू घाट पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बालू से लदे तीन 407 वाहनों को जब्त कर लिया गया।

अधिकारियों के पहुंचते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से निकल गए। हालांकि टीम ने अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ लिया। जब्त वाहनों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि इलाके में अवैध बालू उठाव और तस्करी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है, इसलिए ऐसे मामलों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

खनन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है और क्षेत्र में नियमित निगरानी की मांग की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।