सदर अस्पताल के पास मोबाइल चोरी करते आरोपी गिरफ्तार, 4 चोरी के मोबाइल बरामद

रांची सदर अस्पताल परिसर में मोबाइल चोरी करते आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निशानदेही पर चार चोरी के मोबाइलिद जमील उर्फ राशिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चार चोरी के मोबाइल बरामद हुए और केस दर्ज किया बरामद किए, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सदर अस्पताल परिसर और आसपास लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। एसएसपी के निर्देश पर टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक्रो टीम को विशेष निगरानी रखने के लिए लगाया गया है।

इसी दौरान बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति को मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया। शिकायत के आधार पर लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 155/2026 दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 41 वर्षीय राशिद जमील उर्फ राशिद खान के रूप में की है। आरोपी रांची के पत्थलकुदवा इस्लाम नगर का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर चोरी के कुल 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई में थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार रजक, सुधीर बाड़ा, सहायक अवर निरीक्षक मो. मुख्तार और थाना सशस्त्र बल शामिल रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।