


रांची : श्रीराम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीतांबर जी महाराज के नेतृत्व में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंप कर कहा कि ट्रस्ट की ओर से अन्नपूर्णा भोजन रथ का संचालन किया जाना है।





यह रथ घूम-घूम का जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध करायेगा। इस कार्य के लिए एक फूड वैन की जरूरत है। ऐसे में सांसद निधि के जरिये संस्था को एक वाहन उपलब्ध कराया जाए। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आश्वस्त किया कि इस दिशा में उनकी ओर से समुचित कदम उठाया जायेगा।
