मीशो ने मुख्य उत्पाद अधिकारी का पद किया समाप्त, अरुणाचलम प्रबंधन में बने रहेंगे

मीशो ने आंतरिक पुनर्गठन के तहत मुख्य उत्पाद अधिकारी का पद खत्म किया, प्रसन्ना अरुणाचलम वरिष्ठ प्रबंधन में बने रहेंगे, जबकि उत्पाद प्रमुख अब सीधे कारोबार प्रमुखों को रिपोर्ट करेंगे।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: ई-कॉमर्स मंच मीशो ने अपने उत्पाद विभाग में आंतरिक पुनर्गठन के तहत मुख्य उत्पाद अधिकारी (सीपीओ) का पद समाप्त कर दिया है।

इस बदलाव के बाद सीपीओ के पद पर रहे प्रसन्ना अरुणाचलम तत्काल प्रभाव से कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधन कार्मिक (एसएमपी) के तौर पर बने रहेंगे।

मीशो ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कहा कि वह कंपनी में बने रहेंगे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह आगे किस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अरुणाचलम वरिष्ठ प्रबंधन में बने रहेंगे।

नई व्यवस्था के तहत जो उत्पाद प्रमुख पहले सीपीओ के अधीन थे, वे अब सीधे अपने-अपने कारोबार प्रमुखों के अधीन काम करेंगे।

कंपनी ने कहा कि उत्पाद दल में संगठनात्मक बदलाव का उद्देश्य ‘‘जवाबदेही बढ़ाना और उत्पाद रणनीति एवं उसके क्रियान्वयन में प्रत्येक कारोबार की दीर्घकालिक जरूरतों के साथ बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना है।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।