Saturday, May 24, 2025
HomeविदेशBiden के पहले ‘स्टेट ऑफ यूनियन’ संबोधन को टीवी पर अनुमाति 3.82...

Biden के पहले ‘स्टेट ऑफ यूनियन’ संबोधन को टीवी पर अनुमाति 3.82 करोड़ लोगों ने देखा

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

लॉस एंजिलिस: तीन मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ (एसओटीयू) संबोधन को अनुमाति 3.82 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा। नील्सन की रेटिंग के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है।

आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2020 के आखिरी एसओटीयू संबोधन को 3.72 करोड़ लोगों ने देखा था, जो रिकॉर्ड बाइडन ने अपने पहले संबोधन के साथ ही तोड़ दिया।

हालांकि, वह ट्रंप के 2018 के पहले संबोधन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएं। उस समय उनके भाषण को टीवी पर 4.56 करोड़ लोगों ने देखा था।

नील्सन के आंकड़ों के अनुसार, बाइडन के 2021 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला के बाद संसद में दिए पहले भाषण को 2.7 करोड़ लोगों ने देखा था, जबकि ट्रंप के संसद के पहले संबोधन को 4.77 करोड़ लोगों ने देखा था।

नील्सन ने 16 नेटवर्क और चैनल पर दर्शकों की संख्या को मापा, जिन्होंने मंगलवार के लगभग एक घंटे के बाइडन के भाषण को ‘लाइव’ प्रसारित किया था।

आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक औसतन 72 लाख लोगों ने ‘फॉक्स न्यूज चैनल’ देखा। इसके बाद, औसतन 63 लाख लोगों ने ‘एबीसी’, 49 लाख लोगों ने ‘सीबीएस’, 48 लाख लोगों ने ‘सीएनएन’, 47 लाख लोगों ने ‘एनबीसी’, 41 लाख लोगों ने ‘एमएसएनबीसी’ और 19 लाख लोगों ने ‘फॉक्स’ चैनल देखा।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...