Ukraine-Russia War : खार्किव में विस्फोट, आठ की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कीव (यूक्रेन): युद्ध के 12वें दिन भीषण विस्फोट के बीच खार्किव में आठ लोगों की मौत हो गई। लुहान्सक शहर में धमाकों से दहशत है।

खार्किव शहर में रह रहे लोग घबराए हुए हैं। लोग जल्द ही यह शहर छोड़कर अन्यत्र जाने की तैयारी में हैं।

लुहान्सक शहर में एक भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। लुहान्सक के एक तेल डिपो में आग लग गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह सिटी सेंटर में तेज धमाका हुआ।

स्थानीय समयानुसार सुबह 6:55 बजे विस्फोट के तुरंत बाद तेल डिपो में आग लग गई।

रूसी हमले से यूक्रेन का मारियुपोल शहर पूरी तरह तबाह हो गया है। इस शहर में दवा, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई है।

कीव के बाहरी इलाके इरपिन में रूसी फौजों के साथ लड़ाई में फिल्म और डबिंग अभिनेता, प्रसिद्ध टीवी होस्ट पावलो ली (पाशा ली) की जान चली गई। पावलो ने रूसी आक्रमण के पहले दिन यूक्रेन की रक्षा के लिए सेना में अपना नामांकन कराया था।

Share This Article