Ukraine-Russia War : NATO देश एस्टोनिया ने यूक्रेन पर नो फ्लाई जोन की मांग की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: यूक्रेन के समीपवर्ती नाटो देश एस्टोनियाई संसद ने यूक्रेन हवाई मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित किए जाने की मांग की है।

फॉक्स न्यूज़ के अनुसार, एस्टोनियाई संसद “रीगिकोगु” ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित कर नाटो और संयुक्त राष्ट्र से यूक्रेन के हवाई मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित किए जाने की मांग की है।

इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि युद्ध सम्बंधित प्राप्त विश्लेषणों को देखते हुए नो फ़्लाई ज़ोन की घोषणा करने के भयावह परिणाम हो सकते हैं और युद्ध महायुद्ध में परिवर्तित हो सकता है।

एस्टोनियाई संसद ने प्रस्ताव में उल्लेख किया है कि यूक्रेन में रूस की ओर से लगातार बमबारी से जनजीवन को भारी क्षति पहुंची है।

मात्र दो दिन पहले रूस ने पोलैंड यूक्रेन सीमा से महज 15 मील पर स्थित अमेरिका और यूक्रेन के एक संयुक्त एयर बेस पर रूसी बमबारी से नाटो देशों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।

Share This Article