मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी होली की शुभकामनाएं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने होली के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं।

शुक्रवार सुबह उन्होंने ट्विटर पर लिखा -“सभी को डोलजात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं। विविध रंगों का राजसी पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, आनंद और समृद्धि लेकर आए। विविधता, मैत्री और समानता की भावना हमें प्रेरित करे।”

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के स्थानीय लोग पूरे देश के मुकाबले एक दिन पहले होली मनाते हैं। हिंदी भाषी 19 मार्च यानी आज होली मना रहे हैं। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार सुबह से रंगों का उत्सव मनाया जा रहा है।

Share This Article