चाईबासा पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के जगन्नाथपुर से पुलिस ने सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए बरामद किया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने रस्सैल उच्च विद्यालय के पीछे मैरमसाई नाला के पास शव को देखा।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की शिनाख्त जगन्नाथपुर के सुकरुसाई टोला निवासी सुरलुंग नायक (22) के रूप में की गई है। परिवार के लोगों ने बताया कि युवक हाट बजार में मजदूरी का काम करता था।

रविवार की शाम को वह घर से निकला था। सोमवार को उसका शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Share This Article