Latest Newsझारखंड28-29 मार्च देशव्यापी हड़ताल : रांची में निकाला गया मशाल जुलूस

28-29 मार्च देशव्यापी हड़ताल : रांची में निकाला गया मशाल जुलूस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सीटू के महासचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि ट्रेड यूनियनों का दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल 28-29 मार्च तक चलेगा।

उन्होंने रविवार को कहा कि ट्रेड यूनियनों का 28-29 मार्च को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को डब्ल्यू एफटीयू (वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियनंस) ने समर्थन किया है।

डब्ल्यूएफटीयू विश्व श्रमिक महासंघ इसके सदस्यों की संख्या 110 मिलियन है। उसने भारत के मजदूर वर्ग द्वारा आयोजित दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए इस हड़ताल का समर्थन किया है।

हड़ताल की पूर्व संध्या पर रविवार को पूरे झारखंड मे हजारों जगह पर मशाल जुलूस निकाला गया और हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

हड़ताल मे कोयला, इस्पात,भारी उद्योग, निर्माण, परिवहन, संचार, तेल और गैस, तांबा, बाक्साइट, माइका, पत्थर, बीडी सेक्टर के अलावा विभिन्न परियोजनाओं मे कार्यरत कामगार जिसमें आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, मिड डे मिल वर्कर मनरेगा कामगार, राज्य और केन्द्र सरकार के कर्मचारियों समेत डाक विभाग के श्रमिक-कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

यह हड़ताल जनता बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ राष्ट्रीय संपदा को बेचने के खिलाफ और निजीकरण पर रोक लगाने की मांगों को लेकर किया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर संयुक्त मजदूर केन्द्रीय संगठन एवं कर्मचारी फेडरेशन की ओर से 28-29 मार्च को देश व्यापी हड़ताल के पूर्व संध्या में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर मशाल जुलूस निकाला।

संयुक्त किसान मोर्चा का 28-29 को ग्रामीण भारत बंद, सड़क पर उतरेंगे किसान

झारखंड राज्य संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य संयोजक सुफल महतो ने कहा कि 28-29 मार्च को मजदूर संगठनों के देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करेगा।

उन्होंने रविवार को बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा ग्रामीण भारत बंद के देशव्यापी आव्हान पर झारखंड राज्य संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड के सभी जिलों, प्रखंडों, गांवों में किसान उच्च राजपथ, रेलवे के समक्ष सड़कों में उतरेंगे।

उनकी प्रमुख मांगों में किसानों के फसलों के एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने, किसान आन्दोलन के 715 शहीद किसानों के परिजनों को मुआवजाऔर नौकरी देने, किसान आन्दोलन के मुकदमे वापस लेने तथा केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टोनी को बर्खास्त करने की मांग शामिल है।

spot_img

Latest articles

JPSC ने जारी किया 2026 का संभावित परीक्षा कैलेंडर, अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

JPSC releases Tentative Exam Calendar for 2026: झारखंड के हजारों प्रतियोगी छात्रों के लिए...

पाकिस्तान से भारत को खुली आतंकी धमकी, लश्कर चीफ ने मंच से उगला जहर

Open Terrorist Threat to India from Pakistan : पाकिस्तान की धरती से एक बार...

वोटर लिस्ट संशोधन में मौतों का आरोप, ममता बनर्जी जाएंगी सुप्रीम कोर्ट

Mamata Banerjee to move Supreme Court: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)...

JNU में नारेबाजी विवाद, पुलिस में शिकायत, कई छात्रों की पहचान

JNU Sloganeering Controversy : नई दिल्ली स्थित Jawaharlal Nehru University (JNU) में एक बार...

खबरें और भी हैं...

JPSC ने जारी किया 2026 का संभावित परीक्षा कैलेंडर, अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

JPSC releases Tentative Exam Calendar for 2026: झारखंड के हजारों प्रतियोगी छात्रों के लिए...

पाकिस्तान से भारत को खुली आतंकी धमकी, लश्कर चीफ ने मंच से उगला जहर

Open Terrorist Threat to India from Pakistan : पाकिस्तान की धरती से एक बार...

वोटर लिस्ट संशोधन में मौतों का आरोप, ममता बनर्जी जाएंगी सुप्रीम कोर्ट

Mamata Banerjee to move Supreme Court: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)...