महिला कांग्रेस गुंजन सिंह ने 2580 नये सदस्यों की सूची कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने चतरा एवं बोकारो जिला से कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत 2580 नये कांग्रेस सदस्यों की सूची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा है।

गुंजन सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस सदस्यता प्रभारी रामाश्रय प्रसाद एवं डिजिटल कांग्रेस सदस्यता प्रभारी अजहर पप्पू को भी इसकी सूचना दी है।

गुंजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। महिला कांग्रेस डिजिटल एवं मैनुअल दोनों तरीके से कांग्रेस सदस्यता अभियान चला रही है।

इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव पिंकी सिंह एवं बोकारो से अजन्ता कुमारी सामद मौजूद थी।

Share This Article