Homeझारखंडसिमडेगा में ओझा गुणी के शक में धारदार हथियार से वृद्ध की...

सिमडेगा में ओझा गुणी के शक में धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या

Published on

spot_img

सिमडेगा: बोलबा प्रखंड के बेहरीनबासा पंचायत के गोईफोंगा ग्राम निवासी मोहन प्रधान (45) की सोमवार रात में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

ग्रामीणों के अनुसार मोहन प्रधान सोमवार को सुबह महुआ चुनने गया था। उसके बाद पालेमुडा ग्राम में जाकर मादक पदार्थ सेवन किया था और शाम में घर आकर सो गया।

गर्मी अधिक होने के कारण अपना दरवाजा बंद नहीं किया था। सोमवार की रात्रि में धारदार हथियार से गला में वार करके उसकी हत्या कर दी गई।

मोहन प्रधान ने 45 साल की उम्र में भी शादी नहीं किया था। परिवार वालों का कहना है कि वह झाड़-फूंक का भी कार्य करता था।

हो सकता है कि उसी से हत्या की गई हो

एक-दो दिन पहले उसके भतीजा के ससुर लक्षीन्दर प्रधान और समधी मोहन प्रधान से कुछ कहासुनी हुई थी।

लक्षीन्दर प्रधान की बेटी बिरसमनी कुमारी दो दिन पहले पेड़ से गिर गयी थी। घटना में बिरसमुनी का हाथ टूट गया था। इसके लिए मोहन प्रधान को ही जिम्मेदार समझा जा रहा था।

हत्या की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मनीष कुमार एवं एसआई रामनरेश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

परिवार वालों के बयान पर पुलिस लक्षीन्दर प्रधान की तलाश कर रही है। मोहन प्रधान के भतीजा का कहना है कि उसके घर से एक टांगी गायब है। हो सकता है कि उसी से हत्या की गई हो।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...