कालीचरण मुंडा सोमवार को जाएंगे दिल्ली

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा सोमवार को दिल्ली जायेंगे। ऐसे में उनके प्रदेश कांग्रेस के अगले अध्यक्ष बनने की चर्चा शुरू हो गई है।

इस संबंध में पूछे जाने पर कालीचरण मुंडा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने जैसी कोई बात नहीं है। आलाकमान के कहने पर वे अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को दिल्ली जायेंगे।

कालीचरण मुंडा खूंटी के भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के बड़े भाई हैं।

Share This Article