झारखंड : एक पति ऐसा भी, अपनी ही पत्नी की सोशल मिडिया पर वायरल की अश्लील तस्वीरें

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: पति से विवाद चल रहा है, लेकिन वह उसकी अश्लील तस्वीरें साेशल मीडिया में वायरल कर देगा, यह नहीं साेचा था। ऐसा ही एक मामला शनिवार काे साइबर थाने पहुंचा।

सरायढेला इलाके में रहनेवाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने पुलिस काे बताया कि उसके नाम से साेशल मीडिया फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल की गईं।

पता चला कि यह करतूत उसके पति की ही है। साइबर थाना की पुलिस ने मामले की जांच की तो पत्नी का अंदेशा बिल्कुल सही पाया गया।

अब पुलिस उसके पति काे तलाश रही है

साइबर पुलिस जांच के क्रम में उस माेबाइल फाेन तक पहुंच गई, जिससे तस्वीरें अपलाेड की जा रही थीं। वह महिला का पति था, जाे बाेकाराे के बेरमाे में रहता है।

महिला ने बताया कि पति से उसका विवाद चल रहा है। साइबर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अब पुलिस उसके पति काे तलाश रही है।

Share This Article