HomeऑटोHonda ने मार्च में बेचे 3,09,549 Two-Wheelers

Honda ने मार्च में बेचे 3,09,549 Two-Wheelers

Published on

spot_img

नई दिल्ली: मार्च 2022 की होंडा (Honda) मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है।

मार्च महीने में कंपनी ने 3,09,549 टू-व्हीलर्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। वहीं, इस दौरान कंपनी ने कुल 11,794 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया।

कुल बिक्री की बात करें तो होंडा ने पिछले महीने कुल (घरेलू + निर्यात) 3,21,343 दोपहिया वाहनों की बिक्री की।

31 मार्च को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए, कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 को 37,99,680 दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री के साथ समापन किया।

इसमें 34,68,828 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, 12 महीने की इस अवधि में कंपनी ने 3,30,852 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया।

होंडा शाइन ने भारतीय बाजार में एक नया मील का पत्थर हासिल करते हुए 1 करोड़ बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया।

बता दें कि होंडा टू-व्हीलर ने अपनी होंडा शाइन को साल 2006 में भारत में लॉन्च किया था। तब से अब तक में होंडा शाइन को 1 करोड़ भारतीय ग्राहकों ने खरीदा है।

कंपनी के मुताबिक 125 सीसी सेगमेंट में यह पहली ऐसी बाइक है, जिसे 1 करोड़ ग्राहकों ने खरीदा है। यह होंडा की 125 सीसी सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग बाइक है।

बता दें कि पिछले वर्ष ( एफवाय ’20-21) में कंपनी 2,09,789 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया था। ऐसे में पिछले वित्तीय वर्ष के निर्यात के मुकाबले इस वित्त वर्ष कंपनी के निर्यात में 58 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बता दें कि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में पिछले 20 सालों में 5 करोड़ से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की है।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...