झारखंड : अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, गला रेतने के बाद मांग में डाला सिंदूर और गले में मंगलसूत्र

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: आदित्यपुर थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा परियोजना के आवासीय कॉलोनी में न्यू स्वर्णरेखा कॉलोनी के “सी” ब्लॉक के क्वार्टर नंबर 39 की रहने वाली उषा रानी महतो की गुरुवार को हत्या कर दी गई।

हत्या के कारणों को अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस हत्या से कॉलोनी में सनसनी फैल गई है।

उषा रानी महतो दो महीने पहले ही कॉलोनी में आई थी। बताया जा रहा है कि मृतका की नौकरी अनुकंपा के आधार पर हुई थी। मृतका के पिता इस विभाग में कर्मचारी थे।

मामले की जानकारी मिलते ही सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि गुरुवार रात्रि 8:00 बजे के आसपास पड़ोस से किसी ने चिल्लाकर शोर मचाना शुरू किया।

तब जाकर लोगों को पता चला कि महिला की हत्या हुई है। महिला घर पर अकेली रहती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।

अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव

इधर, घटनास्थल पर पहंच कर पुलिस ने जानकारी हासिल की है। इसमें पुलिस को जो जानकारी मिली है उसमें गला पूरी तरह से अलग किया गया है।

उसके माथे पर सिंदूर लगाया गया है। साथ ही गले में मंगलसूत्र भी डाला गया है, जो पूरी तरह से खून से सना था। शव अर्धनग्न था, जिससे उसके शरीर से छेड़छाड़ किए जाने की शंका व्यक्त की जा रही है।

लिहाजा, इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, क्योंकि घटनास्थल पर कई ऐसे साक्ष्य पड़े हैं।

इधर, हत्या के बाद स्वर्णरेखा परियोजना के आवासीय कॉलोनी न्यू स्वर्णरेखा कॉलोनी में मातम पसर गया। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है

हत्या का शक उसके पूर्व प्रेमी राजेश कुमार पर

उषा रानी महतो की हत्या का शक उसके पूर्व प्रेमी राजेश कुमार पर है। राजेश चाकुलिया के नामोपाड़ा का निवासी है। वह उषा का सिरफिरा आशिक है।

वह बार-बार दबाव बनाता था कि वह उसी के साथ रहे। जब से उसकी नौकरी लगी थी, तब से और भी अधिक उसके पीछे पड़ गया था।

उससे बचने के लिए ही चाकुलिया से उसकी बहन जमशेदपुर चली आई थी। लेकिन, उसके पीछे राजेश भी जमशेदपुर आ जाता था।

जहां भी उसकी बहन की शादी की बात शुरू होती थी, वहां जाकर अड़ंगा लगा देता था। वह बहन की कहीं और शादी होने नहीं देता था।

तय हुआ था रिश्ता, पूर्व प्रेमी को थी आपत्ति

बताया जा रहा है कि अभी हाल में ही उनलोगों ने एक रिश्ता तय किया था, जिसपर भी उसे आपत्ति थी और वह बहन की शादी वहां भी तोड़ देना चाहता था।

उनलोगों को शक है कि राजेश ने हीं उसकी हत्या की होगी, जिससे कि जब वह उसकी न होगी तो वह किसी और का नहीं होने देगा। परिवार वालों का कहना है कि वह जिस तरह का सनकी इंसान है, वह इस घटना को अंजाम दे सकता है।

Share This Article