Homeझारखंडदेवघर रोप-वे हादसा : मृतकों के परिजनों को दी गई 5 लाख...

देवघर रोप-वे हादसा : मृतकों के परिजनों को दी गई 5 लाख की सहायता राशि

Published on

spot_img

देवघर : देवघर में 10 अप्रैल को त्रिकूट रोपवे हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पर्यटन मंत्री हाफिजुल हसन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने परिजन को आर्थिक मदद के तौर पर पांच लाख रुपये का चेक दिया है।

मौके पर देवघर विधायक नारायण दास, देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री भी उपस्थित थे।

त्रिकुट रोपवे घटना में अपने परिजनों को खोने वाले तीन परिवारों आशा कुमारी, दीपाली देवी और कुमार गौरव को पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गयी।

मौके पर त्रिकुट रोपवे घटना के दौरान स्थानीय लोगों के अदम्य साहस, सहयोग और समर्पण भावना हेतु मंत्री द्वय द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित भी किया।

नि:शुल्क चिकित्सा के सहायता देने की भी घोषणा की है

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा के सहायता देने की भी घोषणा की है। बीते दिनों हादसे में घायल एक बच्चा , जिसका इलाज राजधानी स्थित मेडिकल हॉस्पिटल में चल रहा था।

परिजनों को आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद 30,000 की मांग हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा की गई थी। इससे परिजन को परेशानी झेलनी पड़ी थी।

मुख्यमंत्री ने इस पर रांची उपायुक्त को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद बच्चे की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...