गिरिडीह में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी के गोरो गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इनमें 15 वर्षीय अमित कुमार और 12 वर्षीय अंकित कुमार हैं।

दोनों बच्चे गांव के मधुसूदन यादव के बेटे बताए जा रहे हैं। दोनों भाई सियाटांड के जीनियस स्कूल से पढ़ाई कर लौटे थे और गांव के समीप तालाब में नहाने चले गए। उनके साथ और भी लड़के गए हुए थे।

नहाने के दौरान अमित डूबने लगा, तो अंकित उसे बचाने के लिए तालाब में डुबकी लगा दिया। दोनों भाइयों को डूबते देख उनके दोस्तों ने मदद की गुहार लगाई। लोगों के पहुंचने तक दोनों डूब चुके थे।

ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और जमुआ स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Share This Article