Latest Newsझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बुधवार को खराब हो गई। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन तत्काल मां को लेकर बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल पहुंचे।

प्रारंभिक जांच के बाद रूपी सोरेन को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल रूपी सोरेन के स्वास्थ्य का परीक्षण हो रहा है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मुख्यमंत्री पत्नी के साथ हिल व्यू में ही हैं।

रिपोर्ट का इंतजार

मुख्यमंत्री की मां को हाई बीपी और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बतायी जा रही है, डाक्टरों के अनुसार यह समस्या कुछ संक्रमण से भी हो सकता है।

रूपी सोरेन का इलाज अस्पताल के क्रिटिकल केयर की टीम कर रही है। जिन्होंने प्रारंभिक जांच कर बाया कि बढ़ती उम्र के साथ कई कई तरह की समस्या देखने को मिलती है।

अस्पताल ने बताया कि उनका ब्लड टेस्ट कराया जा रहा है, जिसमें ब्लड प्रोफाइल, शुगर, लीवर, किडनी, पेनक्रियाज की जांच की जा रही है।

इसके अलावा उनका सिटी स्कैन, एबडोमेन का अल्ट्रासाउंड और गाल ब्लैडर की जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट नार्मल मिली है, इसमें कुछ ऐसी चिंता करने की बात नहीं है। बाकी अब अन्य रिपोर्ट का इंतजार है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...