Homeझारखंडविधायक दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

Published on

spot_img

रांची: झारखंड में पंचायत चुनाव लड़ने में उन महिलाओं को परेशानी आ रही हैं, जिनका मायका बिहार-यूपी में है।

ऐसी महिलाएं जो बिहार, यूपी की हैं लेकिन शादी के बाद लंबे समय से झारखंड में ही निवास कर रही हैं, इन्हें नामांकन के वक्त जाति प्रमाण पत्र और आरक्षण संबंधी कागजात को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में गुरुवार को विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। उनसे ऐसी महिलाओं के नामांकन दाखिल करने के लिए जरूरी निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है।

नामांकन दाखिल करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी की जाये

पत्र में विधायक ने कहा है कि झारखंड का गोड्डा जिला बिहार से सटा है। बिहार की लड़कियों की शादी झारखंड राज्य के गोड्डा जिले में खूब होती है।

झारखंड राज्य में विवाहित महिलाएं जो इस चुनाव में हिस्सा लेना चाहती हैं लेकिन उन्हें आरक्षण की सुविधा नहीं मिलने की बातों को बताते हुए नामांकन करने से रोका जा रहा है, जबकि जातिगत आरक्षण दोनों राज्यों में लागू है।

वैसी स्थिति में नामांकन दाखिल करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी की जाये।

spot_img

Latest articles

जमशेदपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, SI सुनील कुमार दास निलंबित, 1 लाख मांगने का आरोप

JAMSHEDPUR: झारखंड पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कदमा थाना के...

झारखंड में 15 जून से गर्मी से राहत, मानसून 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद

RANCHI NEWS: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को 15...

रांची में ट्रैफिक जाम पर IG का सख्त रुख, स्कूल टाइम में बच्चों के लिए खास इंतजाम

Ranchi News: IG मनोज कौशिक ने शुक्रवार को रांची जिला के सभी पुलिस अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...