बिजली, पानी के मुद्दों को लेकर झारखंड भाजपा करेगी आंदोलन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भाजपा 23 से 30 अप्रैल तक राज्य के सभी नगर निकायों, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कुल 50 स्थानो में लगातार आंदोलन करेगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को डोमचांच नगर पंचायत, साहिबगंज नगर परिषद , 24 अप्रैल को विश्रामपुर नगर परिषद, 25 अप्रैल को देवघर नगर निगम, गढ़वा नगर परिषद सहित अन्य जिलों में आंदोलन चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में अलग अलग निकायों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक शामिल होंगे।

Share This Article