रांची नगर निगम की पूर्व पार्षद आशा देवी ने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला उपाध्यक्ष और रांची नगर निगम की पूर्व पार्षद आशा देवी सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार को भाजपा में शामिल हो गईं।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने आशा देवी एवं उनके समर्थकों का फूल माला और पार्टी का अंगवस्त्र देकर पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ जनता में जबरदस्त आक्रोश है। इसलिए झामुमो-कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता लगातार पार्टी छोड भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झामुमो राज्य की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल साबित हुई है। यह सरकार भ्रष्टाचार से युक्त और विकास से मुक्त सरकार है, जिससे राज्य की जनता का मोहभंग हो चुका है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि पार्टी व्यक्ति आधारित पार्टी नही हैं। भाजपा विचार, नीति एवं सिद्धांतों पर आधारित संगठन है।

भाजपा में शामिल होने वालों में अनिल गुप्ता, राहुल गुप्ता , संतोष गुप्ता, मंटू मेहता, धनजय सोनी, गुड्डू श्रीवास्तव, आर्यन मेहता, राहुल गुप्ता, संतोष गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं।

Share This Article