झारखंड में यहां 10 साल की बच्ची मिली कोरोना पॉजिटिव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: शनिवार को देवघर में तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें एक 10 साल की बच्ची है।

जबकि अन्य दो पति-पत्नी है। बच्ची के बारे में बताया जाता है कि हाल ही में वह दिल्ली से देवघर आई है।

जांच रिपोर्ट आई पाजीटिव

यहां हल्का बुखार, सर्दी व खांसी की शिकायत होने पर ट्रूनेट से जांच कराया गया। जांच रिपोर्ट में बच्ची को पाजीटिव पाया गया।

वहीं अन्य दोनों को सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर आरटीपीसीआर से जांच कराया गया। जिसका जांच रिपोर्ट पाजीटिव आई।

फिलहाल इन दोनों का ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। विभाग पता लगा रही है।

Share This Article