Latest Newsझारखंडसांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने PM मोदी को लिखा पत्र

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने PM मोदी को लिखा पत्र

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: देश में पैदल यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए एक राष्ट्रीय पदयात्री नीति बेहद आवश्यक है। वर्तमान समय में सड़कों पर जिस तरह से वाहनों की भीड़ बढ़ रही है, उससे पैदल चलने वालों को हमेशा खतरा बना रहता है।इस मुद्दे को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अनुरोध पत्र लिखा है।

इस मुद्दे को लेकर समनेट इंडिया के सदस्य बसंत हेतमसरिया ने मंगलवार को आजसू पार्टी के रामगढ़ नगर सचिव नीरज मंडल के साथ सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से राँची में उनके आवास पर मुलाक़ात की। उन्होंने देश में एक राष्ट्रीय पदयात्री नीति और राष्ट्रीय पदयात्री दिवस के लिए ज्ञापन सौंपा।

बसंत हेतमसरिया ने सांसद से देश में सड़कों पर पदयात्रियों के साथ होते हादसों और मौतों में तेज़ी से हो रही वृद्धि का ज़िक्र करते हुए उनकी सुरक्षा के मद्देनज़र इस माँग को महत्वपूर्ण बताया। सांसद ने इस मामले पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए तत्काल ही अपनी अनुशंसा के साथ प्रधानमंत्री से इस पर विचार करने का अनुरोध पत्र भेज दिया।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...